गांव चलो अभियान को सफल बनायें कार्यकर्ता: रामध्यान सिंह

खूंटी, 29 जनवरी (हि.स.)। भाजपा गोविंन्दपुर मंडल की विशेष बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष रामध्यान सिंह की अध्यक्षता में जलंगा बाजार टांड़ में हुई। बैठक में भाजपा के कार्यक्रम गांव चलो अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर विचार विमर्श किया गया।

मौके पर मंडलअध्यख रामध्यान सिंह ने कहा कि हर कार्यकर्ता की जिम्मेवारी है कि वह गांव चलो अभियान को स्फल बनाये। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक गांव के हर घर तक कर कार्यकर्ता पहुचें एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को उन तक तक पहुचाएं। मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, सीमा देवी, रेशमी देवी, सोनी देवी, सुधीर सिंह, विनय गुप्ता, सुदर्शन गोप, संजय भगत, रामकेश्वर सिंह, सुरेंद्र गोप सहित सभी पंचायत संयोजक और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर