लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने को भाजपा एससी मोर्चा बस्ती सम्पर्क अभियान चलाए

मुरादाबाद भाजपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र के संयोजक डा. फूल सिंह चौधरी।मुरादाबाद भाजपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र के संयोजक डा. फूल सिंह चौधरी।मुरादाबाद भाजपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र के संयोजक डा. फूल सिंह चौधरी।

- भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को युवा संवाद कार्यक्रम की जिम्मेदारी मिली

मुरादाबाद, 30 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मुरादाबाद की बैठक मंगलवार सुबह जिला कार्यालय बुद्धि विहार में हुई। जिसमें भाजपा एससी मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई और मोर्चे के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। जिसमें जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजक, सह संयोजक नियुक्त किए गए।

मुरादाबाद निवासी व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किशन लाल सिंह को मोर्चे की ओर से मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर और अमरोहा के अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रावास में युवा संवाद कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारी दी गई। अनुसूचित जाति बस्ती सम्पर्क अभियान के लिए मोर्चे के जिला महामंत्री राजन गौतम को संयोजक और सविकांत को सह संयोजक बनाया गया।

बैठक में विशेष योजना को कार्यान्वित करने के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र के संयोजक डाॅ. फूल सिंह चौधरी ने मुरादाबाद मंडल की हारी हुई लोकसभा सीटों को आगामी लोकसभा चुनाव में भारी वोटों से जीतने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को विजयश्री प्राप्त करने के लिए बस्ती सम्पर्क अभियान करना अति आवश्यक है। जिसके लिए केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

बैठक में भाजपा मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष आकाश पाल, जिला महामंत्री हरज्ञान सिंह जाटव, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रजनीकांत जाटव, मोर्चे के जिलाध्यक्ष देवराज जाटव आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवराज जाटव व संचालन जिला महामंत्री राजन गौतम ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित/विद्याकांत

   

सम्बंधित खबर