रतलाम: जैन मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला

रतलाम, 30 जनवरी (हि.स.)। बिचलावास स्थित एक जैन मंदिर के पुजारी 46 वर्षीय अवधेश पिता श्यामसुंदर त्रिवेदी को करीब रात 2 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने चाकूओं से हमला कर घायल कर दिया, जिन्हें उपचार के लिए मेडीकल कालेज में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुजारी अवधेश थाना स्टेशन रोड़ क्षेत्र के कबीर साहब जैन मंदिर के पीछे किराए के एक मकान में रहते है तथा 30 वर्षों से मंदिर में पुजारी का कार्य कर रहे है। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानि रात करीब 2 बजे अज्ञात लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और उन पर 11 बार चाकू से हमला कर दिया। परिवार वाले बचाने आए तो उन पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया।

फरियादी अवधेश त्रिवेदी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी

   

सम्बंधित खबर