छतरपुर:स्व. संतोष सिंह बुन्देला की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 1 फरवरी को

छतरपुर, 31 जनवरी (हि.स.)। बुन्देली के प्रसिद्ध कवि संतोष सिंह बुंदेला की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में इस बार जहां एक ओर धौलपुर राजस्थान से आ रहे बृजेन्द्र चकोर हास्य व्यंग्य की वर्षा करेंगे तो वहीं दूसरी ओर लखनऊ के योगेश चौहान और हाथरस के राणा मुनिप्रताप वीर रस बरसाएंगे।

कवि सम्मेलन में दुर्ग से आ रहीं नीलम कश्यप और मिर्जापुर की विभा सिंह अपने कोकिल कंठी गले से गीत गजल की वर्षा करेंगी। बरेली के मधुप श्रीवास्तव नरकंकाल, और चरखारी के प्रदीप दिहुलिया हास्य व्यंग्य के कवि होंगे। वहीं ग्वालियर के रवीन्द्र रवि गीतकार के रूप में उपस्थित होंगे। इस गरिमामय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छतरपुर विधायक होंगी तथा अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुरेन्द्र चौरसिया, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक दुबे उपस्थित रहेंगे।

01 फरवरी को नगर पालिका प्रांगण में आयोजित होने वाले इस कवि सम्मेलन में संतोष सिंह बुंदेला स्मृति बुंदेली साहित्य सम्मान प्रदीप दिहुलिया, भगवती प्रसाद शर्मा केंचू महाराज स्मृति साहित्य सम्मान योगेश चौहान को, सूर्यप्रताप सिंह चीनी राजा स्मृति साहित्य सम्मान नीलम कश्यप व डॉ सुरेन्द्र सिंह चौहान स्मृति साहित्य सम्मान बृजेन्द्र चकोर को प्रदान किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष यूपी सिंह, उपाध्यक्ष सावंत सिंह बुंदेला, सचिव सूर्यप्रताप सिंह रवि राजा, कोषाध्यक्ष अशोक रावत अंकेक्षक संतोष शुक्ला संयोजक अभिराम पाठक ने सभी से रात्रि 8 बजे नगर पालिका प्रांगण पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार/सौरभ भटनागर

   

सम्बंधित खबर