रतलाम: विश्व नमभूमि दिवस पर छात्राओं ने बनाए आकर्षक चित्र

रतलाम, 2 फ़रवरी (हि.स.)। विश्व नमभूमि दिवस पर शुक्रवार को जिले के शाउमावि हतनारा में हायर सेकंडरी की छात्राओं ने नमभूमि व पर्यावरण से सम्बंधित आकर्षक चित्र बनाए। ईको क्लब के जिला नोडल अधिकारी कृष्ण लाल शर्मा ने बताया कि विश्व नमभूमि दिवस की शुरुआत 2 फरवरी 1971 को रामसर ईरान में वेटलैंड कन्वेंशन की शुरुआत हुई थी। प्राकृतिक स्त्रोतों की खराब स्थितियों को देखते हुए यह दिन आद्रभूमि को बचाने और उसकी महत्ता को लोगों तक पहुँचाने के लिए मनाया जाता है। जुलाई 2023 तक भारत में 75 रामसर स्थल है।

उन्होंने बताया कि भारत का सबसे बड़ा रामसर स्थल पश्चिम बंगाल में सुंदरवन रामसर साइट है और मध्यप्रदेश में 4 रामसर भोपाल में एक इंदौर में दो व शिवपुरी में एक रामसर साइट है। इस अवसर पर मोहनलाल पाटीदार व मनोज शर्मा ने भी नमभूमि व पर्यावरण से सम्बंधित जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था शिक्षक एमएल पाटीदार, सुरेश पारगी, झेमेंद्र चौहान, अजहर कुरेशी, मनोज शर्मा एवं सुनीता मईड़ा उपस्थित थी।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी/मुकेश

   

सम्बंधित खबर