केन्द्र व प्रदेश की उपलब्धियां बताने गांव-गांव पहुंचेगी ग्राम परिक्रमा यात्रा : कामेश्वर सिंह

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित करते  हुएभाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित करते  हुएभाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित करते  हुएभाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित करते  हुएभाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित करते  हुएभाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित करते  हुएभाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित करते  हुए

झांसी,03 फरवरी(हि.स.)। भारतीय जनता किसान मोर्चा की कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई। कार्यशाला में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं से आने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने वर्तमान में जो कार्यक्रम चल रहे हैं उन्हें भी विस्तार से जानकारी दी। कहा कि अब ग्राम परिक्रमा यात्रा गांवों की गलियों तक जायेगी।

उन्होंने बताया कि गांव परिक्रमा यात्रा प्रत्येक गांव में किसानों के बीच जायेगी और वहां ग्रामवासियों को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बतायेगी। बताया कि उनका सुझाव भी लिया जायेगा, जिसे प्रदेश एवं केंद्र की सरकार को अवगत कराया जायेगा।

इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा रामनरेश तिवारी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री रामू निरंजन,प्रदेश मंत्री कप्तान सिंह ने भी अपने विचार रखे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर सिंह गौर,क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष आशीष उपाध्याय,क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी रामजी परिहार आदि उपस्थित रहे।

अंत में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा कृष्ण चंद्र तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को चांदी का मुकुट पहनकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का सम्मान महानगर अध्यक्ष उमाशंकर राजपूत एवं आभार जिला अध्यक्ष झांसी कृष्ण चंद्र तिवारी ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश/राजेश

   

सम्बंधित खबर