नैनीताल में बारिश, बूंदाबांदी के साथ मौसम सर्द, बर्फबारी की संभावना बरकरार

नैनीताल, 05 फ़रवरी (हि.स.)। पहाड़ों पर बीते दो दिनों से बदला मौसम का मिजाज सोमवार को भी जारी रहा है। आज नैनीताल सहित आसपास के पहाड़ों पर रात्रि में बारिश के बाद सुबह से भी आसमान बादलों से ढका हुआ है। नीचे कोहरा भी छाया हुआ है। कभी-कभी हल्की बूंदाबांदी हो रही है। नगर की सबसे ऊंची नैना पीक और कैमल्स बैक चोटी पर हल्का हिमपात, बरमाले गिरने का समाचार है। आगे बारिश व बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

बीते 24 घंटों में नैनीताल में 3, हल्द्वानी, कोश्या कुटौली व रामनगर में 6-6, बेतालघाट में 10 एवं धारी में 4 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना बनी हुई है। तापमान अधिकतम 11 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज

   

सम्बंधित खबर