डॉ. राजपुरोहित को सद्गुरु देवमुनि साहित्य पुरस्कार

जोधपुर, 05 फरवरी (हि.स.)। श्री देवमुनि साहित्य संस्थान खंदरा की ओर से प्रतिष्ठित राजस्थानी कवि-आलोचक एवं जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के राजस्थानी विभागाध्यक्ष डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित को संस्थान के अध्यक्ष रमेशसिंह देवीशंकर व्यास द्वारा सद्गुरुदेव श्रीदेवमुनि महाराज की स्मृति में आयोजित 22वें ब्रह्मोत्सव समारोह में सदगुरु देवमुनि साहित्य पुरस्कार 2024 प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

संस्थान के सचिव मोहब्बतसिंह ने बताया कि इस पुरस्कार के अंतर्गत संस्थान द्वारा डॉ. राजपुरोहित को इक्कीस हजार रुपए, शॉल, श्रीफल, सद्गुरुदेव की प्रतिमा एवं साहित्य भेंट कर पुरस्कृत किया गया। ज्ञातव्य है कि राजस्थानी भाषा-साहित्य के प्रतिष्ठित कवि-आलोचक डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित को हाल ही में उनकी राजस्थानी काव्यकृति पळकती प्रीत को साहित्य अकादमी नई दिल्ली का साहित्य अकादमी सर्वोच्च राजस्थानी अवार्ड 2023 घोषित हुआ है।

इसी कड़ी में डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित के राजस्थानी भाषा-साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री देवमुनि साहित्य संस्थान खंदरा द्वारा उन्हें सदगुरु देवमुनी साहित्य पुरस्कार 2024 प्रदान किया गया है। इस अवसर पर संस्था प्रधान हभप श्रीमंत रमेशसिंह देवीशंकर व्यास, प्रतिष्ठित गीतकार आदित्यसिंह, समाजसेवी मोहब्बतसिंह, कवि सुखसिंह, प्रद्युम्नसिंह, ओम आचार्य, भंवर परिहार सहित राजपुरोहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित रचनाकार, समाज बंधु एवं गुरूभक्त मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

   

सम्बंधित खबर