कांकेर : नक्सलियों के उत्तर बस्तर डिवीजन की टीम कमांडर एवं उप कमांडर गिरफ्तार

गिरफ्तार नक्सली

कांकेर, 05 फरवरी (हि.स.)। जिले में नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत डीआरजी की टीम नक्सल गस्त सर्चिंग के दौरान सोमवार को ग्राम मुंजालगोदी से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ा प्रोटेक्शन/समन्वय टीम कमांडर (पीपीसीएम) विनोद अवलम उर्फ उंगा पिता कोवाराम उम्र 21 वर्ष ग्राम मारगुण्डेम, पीडिया, थाना गंगालूर, जिला-बीजापुर एवं उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ा प्रोटेक्शन/समन्वय टीम उप कमांडर (पीपीसीएम) आसु कोरसा आसु कोरसा पिता बुधराम कोरसा उम्र 23 वर्ष साकिन गायतापारा पदेड़ा थाना गंगालूर जिला बीजापुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से 12 बोर देशी कट्टा, 05 राउण्ड बरामद किया गया। 08 एमएम पिस्टल, 06 राउण्ड एवं दो बीजीएल, विस्फोटक सहित नक्सल साहित्य व अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली विनोद अवलम उर्फ उंगा गंगालूर एलओएस कमाण्डर दिनेश द्वारा वर्ष 2011 में पीडिया सीएनएम सदस्य के रूप में भर्ती किया गया। जुलाई 2011 से दिसम्बर 2013 तक पीडिय़ा सीएनएम सदस्य के रूप कार्य किया। दिसम्बर 2013 से दिसम्बर 2014 तक पीड़िया एलओएस सदस्य के रूप में कार्य किया। जनवरी 2015 से अप्रैल 2021 तक प्लाटून नं. 11 सदस्य के रूप में कार्य किया। अप्रैल 2021 से जून 2022 तक उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ प्रोटेक्शन/समन्वय टीम सदस्य रहा। जून 2022 से अब तक उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ प्रोटेक्शन/समन्वय टीम कमांडर के रूप में कार्य कर रहा था।

नक्सली विनोद अवलाम द्वारा जून 2021 में बण्डापाल जंगल पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मे शामिल रहा। 28 जनवरी 2023 को ग्राम मरमाकोनारी जंगल पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा। 21 मार्च 2022 को ग्राम गुमझीर मुर्गा बाजार में नगर सैनिक जवान की हत्या में शामिल रहा। 25 फरवरी 2023 को ग्राम उसेली मेला/मुर्गा बाजार में आर्मी जवान की हत्या में शामिल रहा। 08 मार्च 2023 ग्राम मुरागांव व भैंसगांव के बीच रास्ता में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नियत से 02 किलो. का प्रेशर आईडी लगाये थे, जिसमें प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से 01 ग्रामीण बिरेन्द्र मंडावी ग्राम कानागांव ऊपरपारा थाना कांकेर की मौत हुआ था। 05 नवंबर 2023 में ग्राम मुरनार,मालापारा पुलिस मुठभेड़ में शामिल रहा।

नक्सली आसु कोरचा नक्सल सीएनएम संगठन में बचपन से कार्य कर रहा था, वर्ष 2011 में नक्सली दिनेश डीव्हीसी गंगालूर एरिया कमेटी द्वारा गंगालूर सीएनएम सदस्य के रूप में भर्ती किया गया।वर्ष 2011 से दिसम्बर 2015 तक सीएनएम में रहा। जनवरी वर्ष 2016 में गंगालूर एलओएस सदस्य। फरवरी 2016 से मार्च 2023 तक उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ प्रोटेक्शन /समन्वय टीम सदस्य कार्य किया। मार्च 2023 में उत्तर बस्तर डवीजन /नुआपाड़ा प्रोटेक्शन/समन्वय टीम का डिप्टी कमांडर (पीपीसीएम) बनाया गया। नक्सली आसू कोरचा द्वारा 13 जून 2019 को थाना ताड़ोकी के ग्राम मुरनार में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।वर्ष 2021 में ग्राम बडऩपार थाना केशकाल जिला कोण्डागांव पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।

28 जनवरी 2023 को ग्राम मरमाकोनारी के जंगल पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा। 21 मार्च 2022 को ग्राम गुमझीर मुर्गा बाजार में नगर सैनिक जवान की हत्या में शामिल रहा। 25 फरवरी 2023 को ग्राम उसेली मेला/मुर्गा बाजार में आर्मी जवान की हत्या में शामिल रहा। 08 मार्च 2023 ग्राम मुरागांव व भैंसगांव के बीच रास्ता में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नियत से दो किलो का प्रेशर आईडी लगाये थे, जिसमें प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण बिरेन्द्र मंडावी ग्राम कानागांव ऊपरपारा थाना कांकेर की मौत हुआ था। 05 नवंबर 2023 में ग्राम मुरनार, मालापारा पुलिस मुठभेड़ में शामिल रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर