काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह 14 फरवरी को

वाराणसी,05 फरवरी (हि.स.)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) का स्थापना दिवस 14 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह का आरंभ प्रातः 7 बजे स्थापना स्थल पर पूजा अर्चना से होगा।

कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा पाठ करेंगे। इसके बाद परिसर स्थित विभिन्न छात्रावासों में सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाएगा। स्थापना दिवस शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों, संकायों तथा इकाईयों द्वारा अपनी उपलब्धियों व विशेषताओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

कुलपति प्रो. जैन व अन्य विशिष्ट जन स्थापना दिवस शोभायात्रा का अवलोकन करेंगे। शोभायात्रा व झांकियों के सुचारू आयोजन व व्यवस्था के लिए कुलपति ने एक समिति का गठन किया है। इसमें छात्र अधिष्ठाता प्रो. अनुपम कुमार नेमा समिति के अध्यक्ष होंगे। डाॅ0 एल0एम अग्रवाल, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, समिति के संयोजक बनाये गये हैं। प्रो0 संजय कुमार, प्रो0 राकेश कुमार, प्रो0 भुवन चन्द्र कापरी, प्रो0 प्रमोद कुमार शर्मा, प्रो0 आनन्द कुमार सिंह, प्रो0 ताबीर कलाम, डाॅ0 सीमा तिवारी, डाॅ0 शत्रुघन त्रिपाठी, डाॅ0 आशीष कुमार गुप्ता, डाॅ0 आर0एन0 मीणा, मनीष यादव, संजय कुमार तथा नित्यानंद तिवारी समिति के सदस्य होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/मोहित

   

सम्बंधित खबर