जेकेके में स्ट्रींग म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और कावड़ निर्माण कार्यशाला 6 फरवरी से

जयपुर, 5 फ़रवरी (हि.स.)। जवाहर कला केंद्र में 'स्ट्रींग म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट' और कावड़ निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 6 से 13 फरवरी तक परिजात 2 गैलेरी में होने वाली स्ट्रींग म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट वर्कशॉप में पंडित कृष्ण मोहन भट्ट और पंडित चंद्र मोहन भट्ट मुख्य रूप से सितार वादन का प्रशिक्षण देंगे। दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे होने वाली वर्कशॉप में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर निशुल्क हिस्सा ले सकेंगे। इधर 10 से 14 फरवरी तक ग्राफिक स्टूडियो-2 में कावड़ निर्माण कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें बस्सी, चित्तौड़गढ़ के विशेषज्ञ द्वारिका प्रसाद सुथार प्रतिभागियों को राजस्थान की प्रसिद्ध कावड़ निर्माण के गुर सिखाएंगे। कार्यशाला का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। कार्यशाला में निशुल्क प्रवेश ले सकेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर