भाजपा जिला मुख्यालय में पूर्व मंत्री धनाई का किया गया स्वागत

-पूर्व मंत्री बोले भाजपा में आकर जिले के विकास के लिए करेंगे काम

नई टिहरी, 08 फरवरी (हि.स.)। देहरादून में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व काबीना मंत्री दिनेश धनाई भारी संख्या में समर्थकों के साथ गुरुवार को भाजपा के जिला कार्यालय नई टिहरी पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा की रीती-नीती पर चलकर जिले के विकास के लिए पूरे मन से काम करने का बात कही।

गुरुवार को भाजपा जिला मुख्यालय पर गहमागहमी रही। भाजपा जिला कार्यालय पर दोपहर में पूर्व काबीना मंत्री भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार पहुंचे, जहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उनके समर्थकों का भी भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया।

इस मौके पर दिनेश धनाई ने कहा कि वे भाजपा में जिले के विकास की सोच लेकर आये हैं। भाजपा के साथ टिहरी के विकास में और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा की भाजपा की रीती-नीती पर चलते सबको साथ लेकर सकारात्मक नजरिये से काम करेंगे और भाजपा की कसौटी पर पूरी तरसे खरा उतरने का काम करेंगे।

भाजपा में जगह देने के लिए उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल व सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि दिनेश धनाई जमीन से जुड़े नेता हैं। भाजपा में आने से मजबूती मिलेगी। भाजपा हर स्तर पर अपने नेताओं को मजबूत करने का काम करेगी और विकास के लिए कदम से कदम मिलाने का काम करेगी।

इस मौके पर टिहरी भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपी राम चमोली, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, चंबा प्रमुख शिवानी विष्ट, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तौफीक अहमद, असगर अली, गोविंद विष्ट, बलबीर नेगी, देवेंद्र बेलवाल, दर्मियान कंडारी, आनंदी नेगी, संजय मैठाणी, संदीप रावत, सुशील बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल//रामानुज

   

सम्बंधित खबर