हुगली से मैं चुनाव लडूंगी, पोस्टर कांड के बाद बोली लॉकेट चटर्जी

हुगली, 08 फरवरी (हि.स.)। बुधवार को ही श्रीरामपुर लोकसभा केंद्र के अंतर्गत विभिन्न इलाकों में लॉकेट चटर्जी के खिलाफ पोस्टर लगे थे। लेकिन गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर लॉकेट चटर्जी ने ऐलान कर दिया कि वे हुगली से चुनाव लड़ेंगी।

लॉकेट चटर्जी ने गुरुवार को हुगली भाजपा कार्यालय में लॉकेट ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान का दावा किया कि बुधवार को हुए पोस्टर कांड के पीछे तृणमूल कांग्रेस के लोग हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़े लोग डर के कारण ऐसा कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने साफ कहा कि वह हुगली से लड़ेंगी। हालांकि, पार्टी की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, भाजपा में सांसद उम्मीदवार की घोषणा केंद्रीय चुनाव समिति करती है। लॉकेट चटर्जी ने स्वयं अपने नाम की घोषणा कर परंपरा को तोड़ा है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर