आग में घर और गोदाम जलकर राख

शिवसागर (असम), 08 फरवरी (हि.स.)। जिले के नाजिरा में लगी भीषण आग में घर और गोदाम जलकर राख हो गया। पुलिस ने आज बताया कि यह आग नाजिरा में बापूजी रोड पर स्थित एक घर में लगी।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने शंकरदेव मेटेल हाउस नामक पीतल के प्रतिष्ठान के मालिक रमेश कलिता के घर के गोदाम से आग की लपटें उठते देखकर बुझाने की चेष्टा की। घटना की सूचना तत्काल ही स्थानीय थाने में दी गई। कुछ देर की मशक्कत के बाद हालांकि आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक गोदाम और घर जलकर राख हो गया था।

आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस सिलसिले में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर