अखनूर: पँचयात बोमाल के धर्म प्रेमी लोगों के सहयोग से करवाएं जा रहे महा विष्णु यज्ञ व श्रीमद् भागवत

अखनूर 13 फरवरी  : पँचयात बोमाल के  धर्म प्रेमी लोगों के सहयोग से  करवाएं जा रहे महा विष्णु यज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा का भँडारे के साथ ही समापन हुआ। कथावाचक विमल आचार्य ने अपनी मीठी वाणी से पँडाल मे उपस्थित  श्रौताओ को श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न प्रसँग सुना कर भाव भिवोर कर दिया।  विमल आचार्य ने कहा कि गुरू के विना ज्ञान नहीं मिलता क्योंकि गुरु ज्ञान का सागर है और उस ज्ञान के सागर में कोई विरला शख्स ही डूबकी लगा सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान की शरण में  जाने से जन्म जन्म के पापों से छुटकारा मिलता है और मन शांत रहता है। क्योंकि मन शांत हो तो किसी भी काम मे कोई रुकावट नहीं आती। विमल आचार्य ने कहा कि इस भागदौड़ की जिन्दगी मे प्राणी मोह माया के जाल में फँस कर भगवान से दूर होता जा रहा है और हमारा प्रयास है कि  इस तरह के महाविष्णु यज्ञों का आयोजन कर के जो लोग किसी कारण वश सनातन धर्म से दूर हुये थे  उन्हें  सनातन धर्म से जोडा जाए।  कथा समापन के पश्चात भँडारे के आयोजन में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पँचयात बोमाल तथा आसपास के क्षेत्रों  गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

   

सम्बंधित खबर