शिवसेना की पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि, आंतकवाद का फूंका पुतला

जम्मू। स्टेट समाचार
शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर ईकाई ने पुलवामा आत्मघाती हमलें के शहीदों को  भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आंतकवाद का पुतला फूंका। इसके साथ ही पीओके को भारत का हिस्सा बना भारतीय जवानों की शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि देने की मांग की गई। जम्मू के लोअर रूप नगर स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख मनीश साहनी समेत उपस्थित प्रदेश नेताओं के 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा में आत्मघाती आंतकवादी हमलें में शहीद हुए भारतीय जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शिव सैनिकों ने ‘पीओजेके की वापसी ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि’ प्लेकार्ड पकड़ केन्द्र सरकार से पीओके की वापसी की मांग के साथ आंतकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की तथा प्रदेश में सक्रिय आंतकवादीयों का पुतला फूंका। साहनी ने अपने संबोधन में कहा कि 14 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के इशारे पर इस कायरतापूर्ण कृत्य को अंजाम दिया गया था। हालांकि इसके तुरंत बाद भारतीय जवानों ने सर्जिकल स्ट्राईक कर पाकिस्तान को मुंह तोड जवाब दिया था। मगर पाकिस्तान अपनी नापाक एवं कायराना हरकतों को लगातार जारी रखें है। पिछले पांच सालों में 200 के करीब भारतीय जवानों ने आंतकवादीयो से लोहा लेते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। साहनी ने कहा कि आखिर कब तक हम अपने जवानों की शहादत सहेंगे। समय आ चुका हैं कि पाकिस्तान पर जोरदार स्ट्राईक कर सबक सिखाए और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले पीओके को भारत का हिस्सा बनाएं, यही भारतीय जवानों की शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजीव कोहली, बलवंत सिंह, अध्यक्ष कामगर राज सिंह, सचिव मंगू राम, टीटू सहगल, संगठक इमरान शेख, बिटुजी भट्ट, एसके रैना, प्रेम कुमार, राजू, नितिन चिब, अशोक चिब, रिंकू और कई अन्य उपस्थित थे।

   

सम्बंधित खबर