महेन्द्र भट्ट को उम्मीदवार बनाना आम कार्यकर्ता का सम्मान : मुख्यमंत्री धामी

-केंद्रीय नेतृत्व के भरोसा पर शतप्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा

देहरादून, 15 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी महेंद्र भट्ट जैसे जमीनी,कर्मठ, जुझारू और लोकप्रिय कार्यकर्ता को राज्यसभा जाने का अवसर देकर आम कार्यकर्ता का सम्मान किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और मुख्यमंत्री धामी मौजूदगी में राज्यसभा के लिए विधानसभा में चुनाव अधिकारी के सम्मुख 4 सेटों में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी समेत केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्यसभा के लिए महेंद्र भट्ट की नुमाइंदगी को प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य के समन्वय को और अधिक बेहतर करने में मददगार साबित होंगे। साथ ही उच्च सदन में क्षेत्रीय जनता की आवाज बनेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह अपनी कैबिनेट के साथ जल्दी ही श्री रामलाला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले 2 फरवरी को अयोध्या में श्रीराम लाला के दर्शन करने का कार्यक्रम तय किया गया था लेकिन अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया गया है जल्द ही आगे का कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी समेत समूचे केंद्रीय नेतृत्व ने जो भरोसा मुझ पर किया है, उस पर में शतप्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। वे एक राज्यसभा सांसद के रूप में अनिल बलूनी की स्थानीय विकास की भावना अनुरूप नीति से बेहद प्रभावित हैं और उसे ही वे आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उनकी प्राथमिकता होगी कि केन्द्र और राज्य में बेहतर समन्वय स्थापित कर राज्य के विकास को लेकर अधिक से अधिक योजनाओं को यहां लेकर आना। विशेषकर पहाड़ में विकास की योजनाएं तेज गति से धरातल पर उतरे और सीमावर्ती क्षेत्रों तक उसका लाभ आम जनता को प्राप्त हो सके।

महेंद्र भट्ट का सफर प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय : अनिल बलूनी

इस दौरान राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि भट्ट का बूथ स्तर से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का उनका सफर प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय है। उनका चयन कर पार्टी नेतृत्व ने सभी परिश्रमी,क्षमतावन कार्यकर्ताओं में नई उमंग और उल्लास का सृजन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे राज्यसभा में क्षेत्रीय विकास और स्थानीय लोगों की भावनाओं के प्रतिनिधि के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

इस मौके पर पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक तीर्थ सिंह रावत,सांसद अजय टम्टा राज्यसभा सदस्य कल्पना सैनी प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार,प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी,मंत्री गणेश जोशी,धन सिंह रावत,विधायक विनोद चमोली,खजान दास,प्रदीप बत्रा,दुर्गेश्वर लाल सहित अन्य सभी विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/रामानुज

   

सम्बंधित खबर