एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी, लगाई न्याय की गुहार

हरिद्वार, 02 जनवरी (हि.स.)। एक व्यक्ति को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। पीडि़त कागजों में पूर्व में मृत को चुका है। पीडि़त ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

दौलतपुर निवासी जगदीश वन उर्फ जगदीश गिरी ने रुड़की में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि वह साधुवेश में समाज और राष्ट्र के कार्यों में लगा रहता है। कई प्रदेशों में घूमकर धर्म का प्रचार करता है। उन्होंने बताया कि उसने शादी भी नहीं की है। वह कभी-कभी अपने गांव में जाता आता है। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिनों पहले अपने घर आया तो पता लगा कि उसके चाचाओं व उनके लड़कों ने उसे मृत दिखाकर उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उसकी संपत्ति को अपने नाम दर्ज करवा लिया।

जगदीश ने बताया कि उसने इस संबंध में चाचा के लड़कों से वार्ता की तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए कहा कि कागजों में वह पहले ही मर चुका है। अब उसे मार देंगे तो कोई पूछने वाला भी नहीं होगा। पीडि़त के अनुसार जिलाधिकारी हरिद्वार को भी मामले की शिकायत लिखित रूप में की गई।

इस मौके पर वार्ता में प्रधान आतिश गिरी, विनोद पुरी, मोनु गिरी, जगदीश वन, सतीश गिरी, प्रवीण कुमार में उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर