मप्रः उप मुख्यमंत्री शुक्ल शुक्रवार को रीवा में विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

भोपाल, 15 फरवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शुक्रवार, 16 फ़रवरी को रीवा प्रवास में रहेंगे। उप मुख्यमंत्री रीवा में कैंसर शिविर के आयोजन, नगर निगम के विकास कार्य, नवीन सर्किट हाउस के निर्माण और सिविल लाइन पार्क के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को जनसम्पर्क अधिकारी अंकुश मिश्रा ने दी।

उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री शुक्ल शुक्रवार को दोपहर तीन बजे रीवा के ग्राम-पहड़िया में 6 मेगावाट वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के कमिशनिंग एवं ग्रिड सिंक्रोनाइजेशन (सी.ओ.डी.) कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री शाम 5 बजे रीवा से नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

   

सम्बंधित खबर