मप्रः उप जिला निर्वाचन और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण 19 फरवरी से

- भारत निर्वाचन आयोग से आए मास्टर ट्रेनर्स आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में देंगे प्रशिक्षण

भोपाल, 15 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों के मद्देनजर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत प्रदेश के उपजिला निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 19 फरवरी से शुरू होगा और 1 मार्च तक चलेगा। यह जानकारी गुरुवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 362 अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण देंगे। लोकसभा निर्वाचन के दौरान होने वाली गतिविधियों के बारे में विधिक जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण 2 चरणों में होगा और प्रत्येक चरण में 3-3 बैच होंगे। प्रशिक्षण सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

   

सम्बंधित खबर