भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक तोखन साहू बनाए गए

रायपुर, 16 फ़रवरी (हि.स.)।छत्तीसगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक तोखन साहू बनाए गए हैं।वहीं राकेश चंद्राकर को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है।इस संबंध में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने आज आदेश जारी किया है ।तोखन साहू लोरमी से 2013 में विधायक रह चुके हैं।

जारी सूची के अनुसार कोमल राजपूत किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राजेंद्र नायक प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

भरत लाल वर्मा के प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के बाद ये नई नियुक्ति की गई हैं। राजेंद्र नायक प्रदेश उपाध्यक्ष, खिलावन साहू प्रदेश महामंत्री, टिकेश्वर जैन प्रदेश महामंत्री और तुलसी साहू प्रदेश मंत्री बनाए गए है। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने ये सूची जारी की है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकरियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है ।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर