भाजपा सरकार हर वर्ग विरोधी : भुल्लर

-युकां ने अन्याय के खिलाफ निकाली पैदल न्याय यात्रा

हरिद्वार, 18 फ़रवरी (हि.स.)। युवा कांग्रेस के तत्वाधान में आज युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर की मौजूदगी में देश में महिलाओं, किसानों, युवाओं, मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ भगत सिंह चौक से लेकर देवपुरा चौक तक पैदल न्याय यात्रा निकाली। यात्रा का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने किया। यात्रा की शुरुआत शहीदे आजम भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि भाजपा सरकार युवा, किसान, मजदूर, महिला विरोधी सरकार है। अग्निवीर योजना से युवाओं में भ्रम बना हुआ है।

जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि देश में आज हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना से देश की सेना तो कमजोर हो ही रही है वहीं दूसरी और अग्निवीर योजना से युवाओं के साथ भी धोखा किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार और सरकार की कोई एजेंसी भी अभी तक उस वीआईपी का नाम नहीं उजागर कर सकी, जिस कारण अंकिता की हत्या हुई थी, जबकि अंकिता के माता-पिता ने सार्वजनिक रूप से उक्त वीआईपी का नाम भी उजागर कर दिया था।

महानगर अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा की मोदी विपक्ष मुक्त भारत चाहते हैं, इसलिए वे विपक्षी नेताओं को सरकारी एजेंसियों का डर दिखाकर एक-एक कर भाजपा में शामिल करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवा मोदी सरकार की ऐसी घटिया राजनीति को बड़े गौर से देख रहा है और आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी जी को सबक सिखाएगा।

पैदल न्याय यात्रा को पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व महिला अध्यक्ष विमला पांडेय, पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नईम कुरेशी, मनोज सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा आदि ने भी संबोधित किया।

पैदल न्याय यात्रा में विमल शर्मा, डा दिनेश पुंडीर, रवीश भतीजा, दिनेश वालिया, उदयवीर सिंह चौहान, वीरेंद्र श्रमिक, शुभम जोशी, सुमित भाटिया, दीपक पाण्डेय, तरुण व्यास, सचिन पालीवाल, हरजीत सिंह, नितिन यादव, समर्थ अग्रवाल, वसीम सलमानी, तेजस्वी गुप्ता,आशीष शर्मा, रियाज आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर