महाकाल मंदिर में गुप्त नवरात्रि पर माता के 9वें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की हुई पूजा अर्चना

महाकाल मंदिर में गुप्त नवरात्रि पर माता के 9वें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की हुई पूजा अर्चना

किशनगंज,18फरवरी(हि.स.)। रुईधासा महाकाल मंदिर में मंदिर के पुरोहित गुरु साकेत के सानिध्य में रविवार को माता के 9वें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई। यहां पहले दिन से ही माता की पूजा की जा रही है।

मंदिर में सुबह से ही भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। यहां माता के साथ महाकाल बाबा की भी पूजा अर्चना की जाती है। पुरोहित गुरु साकेत ने कहा कि वर्ष में चार बार नवरात्र मनाया जाता है। गुप्त नवरात्रि का बड़ा महत्व होता है। जो भक्त सच्चे मन से माता की पूजा करते हैं। उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र/चंदा

   

सम्बंधित खबर