कॉलेज छात्र का फंदे से लटकता शव बरामद

सिलीगुड़ी, 20 फरवरी (हि.स.)। सिलीगुड़ी में एक कॉलेज छात्र की असामान्य मौत से सनसनी फैल गई है। घटना सोमवार देर रात की है। मृत छात्र का नाम देवज्योति सरकार है। वह कॉलेजपाड़ा के एजीसी बोस रोड इलाके का निवासी था। देवज्योति सिलीगुड़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रथम वर्ष का छात्र था। वह कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वह अपनी मां और पिता के साथ रहते थे। सोमवार को उसका परीक्षा था। परीक्षा समाप्त होने के बाद घर लौट आया। परिवार ने दावा किया कि घर लौटने के बाद वह ठीक था। देर शाम को उसके पिता और मां घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान गए थे। उस वक्त देवज्योति घर पर अकेले था। रात करीब दस बजे उसकी मां घर लौटी और दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। इसके बाद भी देवज्योति ने दरवाजा नहीं खोला। तभी खिड़की से उसकी मां ने देखा कि देवज्योति फंदे से लटका हुआ है। जिसे देख मां चिल्लाने लगी। जिसे सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। दरवाजा तोड़कर छात्र को बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, छात्र की मौत का कारण रहस्य बना हुआ है। सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर