ओबीसी वर्ग का कल्याण सिर्फ मोदी सरकार में हुआ : अश्विनी पटेल

OBC class got welfare only under Modi government: Ashwini PatelOBC class got welfare only under Modi government: Ashwini PatelOBC class got welfare only under Modi government: Ashwini Patel

सुलतानपुर, 20 फरवरी (हि.स.)।भाजपा ओबीसी मोर्चा ने भाजपा जिला कार्यालय पर युवा संवाद सम्मेलन आयोजित किया। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ रामजी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी पटेल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा सरकार अन्त्योदय के सपने को साकार कर रही है। ओबीसी वर्ग का कल्याण सिर्फ मोदी सरकार में हुआ है।उन्होंने कहा युवा देश का भविष्य है। भाजपा सरकार युवा,गांव व गरीबों के लिए समर्पित है।

ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ रामजी गुप्ता ने कहा भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव सबका विकास किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए युवाओं से बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वीरेंद्र भार्गव ने किया।

उन्होंने कहा आगे विधानसभा व मंडल स्तर पर सामाजिक सम्मेलन आयोजित होंगे।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि मोर्चे के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों का ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यक्रम का समापन जिला महामंत्री अयोध्या प्रसाद वर्मा व आभार नगर अध्यक्ष मनीष साहू ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में हजारीलाल गुप्ता, मानस वर्मा,मनोज सोनी,रामप्रवेश वर्मा, रामशंकर मौर्य,रामसुख साहू,मुकेश लाल रावत, रामशिरोमणि यादव आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान समाचार/दयाशंकर

/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर