इस सप्ताह दो दिन बंद रहेगी ईस्ट-वेस्ट मेट्रो सेवायें

कोलकाता, 20 फरवरी (हि.स.)। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो की सेवायें इस हफ्ते लगातार दो दिन बंद रहेगी। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो रेल प्रबंधन के अनुसार इस हफ्ते 23 और 24 फरवरी यानी शुक्रवार और शनिवार को कुछ तकनीकी काम की वजह से पूर्व-पश्चिम रूट पर मेट्रो सेवा पूरी तरह से बंद रहेगी। परिणामस्वरूप, उन दो दिनों में सेक्टर पांच से सियालदह तक कोई मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होगी। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

   

सम्बंधित खबर