बिहार से सभी छह सीटों पर राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

पटना, 20 फ़रवरी (हि.स.)। राज्यसभा में बिहार की छह सीटों पर चुनाव के नतीजे आ गए हैं। बिहार के सभी छह उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इसमें 2 सीटों पर भाजपा, 2 पर राजद और एक सीट पर जदयू प्रत्याशियों का निर्वाचन हुआ है।

जदयू के संजय झा ने सर्टिफिकेट भी मंगलवार को प्राप्त कर लिया। भाजपा से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। राजद से मनोज झा और संजय यादव का निर्वाचन हुआ है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

राज्यसभा में खाली हुई बिहार की छह सीटों पर चुनाव कराए गए। भाजपा के भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया था जबकि जदयू से संजय झा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया था। राष्ट्रीय जनता दल से मनोज झा और तेजस्वी के करीबी संजय यादव के अलावा कांग्रेस से अखिलेश प्रसाद सिंह ने नोमिनेशन फाइल किया था। आज राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आए और बिहार के सभी उम्मीदवार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद सभी उम्मीदवार विधानसभा पहुंचे और जीत का सर्टिफिकेट हासिल किया। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद जदयू नेता संजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उनका आभार जताया।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर