पूजित अक्षत,राम मंदिर का चित्र एवं आमंत्रण पत्र वितरण में महिलाओ में खासा उत्साह

सहरसा-महिला के बीच आमंत्रण पत्र

सहरसा,15 जनवरी (हि.स.)।अयोध्या श्री रामजन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र एवं आमंत्रण पत्र स्वयंसेवक घर घर पहुंचा रहें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धर्म जागरण संयोजक सागर कुमार नन्हें ने कहा लोग सहर्ष आमंत्रण स्वीकार कर रहे हैं।खास कर महिलाओं में उत्साह भरा हुआ है।22 जनवरी को सभी दीपावली मनाएंगे।

इस अवसर पर सुप्रिया तुलस्यान,सारिका जैन,उमा डोकानिया,मधु तुलस्यान,अंजू दारुका,प्रीति मशकरा,सारिका तुलस्यान,रीना तुलस्यान,खुशबू तुलस्यान,सिम्मी तुलस्यान से अक्षत, चित्र,आमंत्रण पत्र लेने के पश्चात लोग भावुक हो जा रहें है। उन्होंने कहा लोग सदियों से प्रभु श्री राम जी के प्रतीक्षा में थे। लोग कहते है ये दिन 500 वर्षों के निरंतर संघर्ष एवं लाखों राम भक्तों के बलिदान के बाद आज यह शुभ दिन आया है कि हमलोग प्रभु श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा होते देख रहें है और अति सौभाग्यशाली है कि आमंत्रण हमारे यहां आया है।वही 22 जनवरी के दिन को विशेष रूप से मानने को लेकर उत्साहित है।

इस दिन सारे शहर के नागरिक भव्य दीपावली के आयोजन के साथ-साथ अपने घरों के आसपास के दीवाल एवं मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे तथा प्राण प्रतिष्ठा हेतु पूजित अक्षत जो उन्हें अयोध्या से भेजा गया है उसके साथ शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली मनाई को लेकर पंचायत एवं गांव के लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। जिले के कई प्रमुख स्थानों पर एलईडी के माध्यम से अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लाइव प्रसारण भी देखने की व्यवस्था की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर