नुक्कड़ नाटक लो आ गई मेरी सोने की चिड़िया का मंचन

सहरसा,21 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के 25वीं भारत रंग महोत्सव के अवसर पर बुधवार को पतरघट प्रखंड में रेणु सांस्कृतिक मंच के रंगकर्मियों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की। ओम प्रकाश सोनू द्वारा निर्देशित नाटक लो आ गई मेरी सोने की चिड़िया का मंचन किया गया।

नाटक के माध्यम से कलाकारों ने भारत के गौरवशाली इतिहास को बताया व लोगों से अपील किया कि देशप्रेम, देश के प्रति प्रतिबद्धता देश को फिर से सोने की चिड़िया बनाया जा सकता है।देशवासियों की एकता आज रंग ला रही है।वही शासक भी आम जनमानस की मानसिकता को समझकर उनकी भावनाओ की कद्र कर मनोनुकूल आचरण करने पर विवश है।

आज देश गौरवशाली ऐतिहासिक अध्यात्मिक केन्द्र स्थलों का पुर्णोद्धार किया जाना मन को अह्लादित करता है।एक दूसरे का सहयोग व एकजुट होकर कम करने तथा अविस्मरणीय देश बनाये जाने संकल्प लेना है।नाटक में सूत्रधार पंकज कुमार, समीर हासमी, प्रियंका कुमारी, यशराज, रविप्रकाश सिन्हा ने अभिनय कर दर्शकों की ताली बटोरी।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर