राजगढ़ःपति,सास और ससुर के खिलाफ दहेज एक्ट का केस दर्ज

राजगढ़,22 फरवरी (हि.स.)। सारंगपुर थाना क्षेत्र के तारागंज में रहने वाली 23 वर्षीय विवाहिता ने शुजालपुर निवासी पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर पिछले दो साल से मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपितों के खिलाफ दहेज एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार तारागंज सारंगपुर निवासी 23 वर्षीय आरती पुस्पद ने बताया कि पति योगेन्द्र पुत्र मानसिंह पुस्पद, सास सावित्रीबाई और ससुर मानसिंह पुत्र सिद्धूलाल निवासी किला मौहल्ला शुजालपुर दहेज की मांग को लेकर पिछले दो साल से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। विरोध करने पर आए दिन मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक

   

सम्बंधित खबर