पोखरी तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चार सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक धरना किया शुरू

गोपेश्वर, 22 फरवरी (हि.स.)। आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन का अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। साथ सभी ब्लाॅक मुख्यालयों पर धरना दिया जा रहा है। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां धरने पर बैठी है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

गुरूवार को जिलाधिकारी चमोली के कार्यालय परिसर में धरना देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की ब्लाॅक अध्यक्ष आशा थपलियाल, अनिता नेगी, उमा, सरिता आदि का कहना था कि एक लंबे समय से उनका संगठन मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगाता आ रहा है लेकिन उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। जिससे उनके कार्यकत्रियों में आक्रोश व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि जब तक न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी अठारह हजार किया जाय, सीनियर के आधार पन्द्रह वर्ष पूर्ण होने पर मानदेय बढ़ाया जाये, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवानिवृत्त होने पर दो लाख देने का प्रावधान किया जाय तथा सभी कार्यकत्रियों को गोल्डन कार्ड जारी किए जाने की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार और धरना जारी रहेगा।

इधर पोखरी तहसील परिसर में मांगों को लेकर धरना दे रही आंगनबाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष सरोजनी नेगी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मांग जब तक मांग पूरी नहीं होती अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार और धरना जारी रहेगा।

इस अवसर पर सरोजनी नेगी, दीपा देवी, सुनदेई देवी, जयंती राणा, देवी, नीलम देवी, शान्ति परमार, संगीता भंडारी, सरोज किमोठी, संतोष नेगी, ऊषा देवी, मीना भंडारी, सुशीला, अनिता देवी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/रामानुज

   

सम्बंधित खबर