देश को कांग्रेस के चार जनरेशन ने लूटा:सम्राट चौधरी

पटना, 23 फ़रवरी (हि.स.)। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा पर लगातार हमलावर रहे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर राहुल गांधी की यात्रा पर हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को फोर जी मॉडल बताया है। उन्होंने देश में भ्रष्टाचार के टूजी थ्री जी और फोर-जी मॉडल को बताया है।

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरा स्पष्ट मानना है दो जेनरेशन वाले नेता टू जी और थ्रीजी का मतलब है तीन जेनरेशन वाले पॉलिटिशियन और फोरजी जो चार जेनरेशन से देश को लुटने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के युवराज चौथे जेनरेशन हैं। पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और आज राहुल गांधी। चारों ने इस देश को लुटने का काम किया।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तीन जेनरेशन से करुणानिधि के परिवार के लोग जो लगातार सनातन के खिलाफ बोलते आ रहे हैं। चाहे वे करुणानिधि हों, एमके स्टालिन हों या उनके पुत्र हों सनातन को गाली दे रहे हैं।

उन्होंने कहा बिहार, यूपी और बंगाल में जो दो जेनरेशन के राजनेता हैं। बिहार में लालू ने लूटा उसके बाद तेजस्वी ने लूटा। बंगाल को ममता बनर्जी ने लूटा और अब उनका भतीजा भी लूट रहा है। उसी तरह से यूपी में मुलायम सिंह और अखिलेश यादव, ये सारे लोग देश में दो जेनरेशन को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने लुटने का काम किया है उन्हें सूद समेत चुकाना पड़ेगा। उन्होंने कहा बिहार और देश की जनता आगामी चुनावों में इन सभी लोगों का हिसाब करेगी।

चुनाव से पहले विधानसभा भंग होने के तेजस्वी के दावे पर सम्राट ने कहा कि चुनाव में तो चल ही रहे हैं, थोड़े दिनों बाद लोकसभा का चुनाव होना है। लालू प्रसाद 2005 से लगातार हार रहे हैं। नीतीश कुमार बीच में कभी कभी संजीवनी दे देते थे लेकिन अब आगे उन्हें कोई संजीवनी नहीं मिलने वाली है। वे लोग 2024 भी हारेंगे और 2025 भी हारेंगे। चुनाव में एनडीए की प्रखंड जीत होगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा

   

सम्बंधित खबर