मुरैना: भाजपा का लोकसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

मुरैना, 23 फरवरी (हि.स.)। भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीड की हड्डी है। संगठन की गतिविधियों का केंद्र कार्यालय होते हैं। कार्यालय उद्घाटन के बाद चुनाव कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ होती है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बदल रहा है। भारत विकासशील से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। कांग्रेस सरकार में जगह-जगह बम विस्फोट आतंकवादी घटनाएं होती रहती थीं। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद मोदी के नेतृत्व में सेना का मनोबल बढ़ा है। देश आतंकवादी घटनाओं का जवाब एयर स्ट्राइक करके देता है और कांग्रेस एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाती है। मुरैना-श्योपुर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के साथ पूरे प्रदेश में भाजपा 29 सीटों को जीतेगी । यह बात मुरैना- श्योपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर मध्य प्रदेश के कृषि व किसान कल्याण मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने कहीं।

भारतीय जनता पार्टी मुरैना श्योपुर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को शाम जिला चिकित्सालय के सामने जिंदल प्लाजा में मध्य प्रदेश शासन के कृषि व किसान कल्याण मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना के मुख्य आतिथ्य व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ योगेश पाल गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक सरला रावत, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, पूर्व मंत्री गिरराज दंडोतिया, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांता तोमर, लोकसभा प्रभारी जयप्रकाश राजोरिया, लोकसभा संयोजक अनूप सिंह, सह संयोजक हमीर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनवारी लाल धाकड़, पूर्व विधायक रघुराज कंसाना, सूबेदार सिकरवार विशेष रूप से उपस्थित थे।

मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के साथ प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद ही जीत गई थी। गांव गांव में जनता भाजपा के साथ है। मोदी के नेतृत्व में देश में गांव-गांव और शहर शहर में सड़कों का निर्माण, स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को आवास सहित अनेक जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से गरीब कल्याण की योजनाएं चलाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक का विकास किया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ योगेश पाल गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं की दम पर विधानसभा चुनाव में प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अब लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की दम पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। कार्यकर्ता को मालूम है कि हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है। संगठन जिसे प्रत्याशी बनाएगा उसे जीताने के लिए हमें काम करना है।

हिन्दुस्थान समाचार/शरद/नेहा

   

सम्बंधित खबर