बीकानेर रेल मंडल की आय में निरंतर वृद्धि, गत वर्ष के मुकाबले 13.92 प्रतिशत अधिक

बीकानेर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। माह जनवरी 2024 में मंडल की कुल आय 94.69 करोड़ रुपए हुई जो गत वर्ष जनवरी 2023 में हुई आय 83.12 करोड़ रुपया से 13.92 प्रतिशत अधिक है।

रेलवे के सीनियर डीसीएम महेश कुमार जेवलिया के अनुसार इस आय में यात्री आय, माल लदान, टिकट चेकिंग, एसएलआर लीज़िंग, खानपान/वेंडिंग, वाणिज्यिक प्रचार इत्यादि से हुई आय सम्मिलित है। मंडल को आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री से माह जनवरी 2024 में 44.75 करोड़ रुपए की आय हुई जो गत वर्ष जनवरी 2023 को हुई आय 42.43 करोड़ रुपए से 5.47 प्रतिशत अधिक है। माल लदान से माह जनवरी 2024 में 41.85 करोड़ रुपयों की आय हुई जो गत वर्ष जनवरी 2023 को हुई आय 34.28 करोड़ रुपए से 22.07 प्रतिशत अधिक है। माल लदान में दिसंबर 2023 में 30.19 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था। टिकट चेकिंग में दर्ज हुए लगभग 19 हजार मामलो से 76 लाख रुपए की आय हुई जो गत वर्ष जनवरी 2023 को 17 हजार प्रकरणों से प्राप्त आय 66 लाख रुपए से 15.15 प्रतिशत अधिक है। एसएलआर लीजिंग से 1.11 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ जो गत वर्ष जनवरी 2023 को प्राप्त राजस्व 63.70 लाख रुपए से 74.24 प्रतिशत अधिक है। खानपान/ वेंडिंग से 15.40 लाख रुपए की आय प्राप्त हुई गत वर्ष जो जनवरी 2023 को हुई आय 8.58 लाख रुपए से 74.49 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्यिक प्रचार से 25.72 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ जो गत वर्ष जनवरी 2023 को प्राप्त राजस्व 8.72 लाख रुपए से 194.95 प्रतिशत अधिक है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर