आने वाले दिनों में छाए रहेंगे बादल, बारिश की कोई संभावना नहीं

कानपुर, 26 फरवरी (हि.स.)। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पहले एक दिनों में आसमान साफ रहेगा और शेष दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। यह जानकारी सोमवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सापेक्षिक आर्द्रता की बात की जाए तो अधिकतम 83 प्रतिशत और न्यूनतम 36 प्रतिशत रहा। हवा की गति 2.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा की दिशा उत्तर पश्चिम थी।

देश भर में मौसम प्रणाली

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभ मंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में देखा जाता है, जिसकी धुरी औसत स्तर से 5.8 किमी ऊपर है, जो लगभग 30 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में 53 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ चल रही है। 135 नॉट तक की अधिकतम गति के साथ जेट स्ट्रीम की हवाएं समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर पूर्वोत्तर भारत पर बह रही है। एक अन्य निम्न दबाव की रेखा लगभग 94 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 25 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक ट्रक विदर्भ से मराठवाड़ा और कर्नाटक होते हुए उत्तरी केरल तक फैला हुआ है। 29 फरवरी से एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/दीपक/मोहित

   

सम्बंधित खबर