मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पंकज उधास का निधन पर जताया शोक

भोपाल, 26 फरवरी (हि.स.) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सोमवार को गजल गायक पंकज उधास के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि गजल गायक पंकज उधास जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। यह मनोरंजन जगत की बड़ी क्षति है, देश ने एक स्वर साधक खो दिया है। अपनी आवाज़ से आपने विश्व के असंख्य प्रशंसकों को आनंदित किया और गायन विधा को परिष्कृत किया। बाबा श्री महाकाल जी से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें, उनके प्रशंसकों एवं परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पंकज उधास के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने एवं परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

हिन्दुस्थान समाचार / उमेद/नेहा

   

सम्बंधित खबर