अगले साल 12 फरवरी से होगी दसवीं की परीक्षा

कोलकाता, 26 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल बोर्ड की 2025 के लिए कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 से 24 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। एक बयान में यह जानकारी दी गयी है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीएसई) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इस वर्ष की माध्यमिक (कक्षा 10) परीक्षा के परिणामों को जारी करते समय अगले वर्ष की परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

इसमें कहा गया, ''सभी को यह सूचित किया जाता है कि माध्यमिक परीक्षा 2025, 12 फरवरी, 2025 से शुरू होकर 24 फरवरी तक जारी रहेंगी। यह पूछे जाने पर कि 2024 की परीक्षाओं के नतीजे कब घोषित किए जाएंगे। डब्ल्यूबीबीएसई के अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने कहा कि हम आमतौर पर परीक्षा आयोजित होने के 90 दिनों के भीतर परिणाम जारी करते हैं।

दो से 12 फरवरी तक आयोजित हुई 2024 की माध्यमिक परीक्षा में राज्य भर में अनुमानित 8.76 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। गांगुली ने कहा कि लोकसभा चुनाव होने के बावजूद तय समय के भीतर नतीजे घोषित होंगे। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

   

सम्बंधित खबर