मप्रः मराठी गौरव दिवस पर आज रंग मराठी मातीचा का आयोजन

भोपाल, 27 फरवरी (हि.स.)। मराठी गौरव दिवस के अवसर पर आज (मंगलवार को) रंग मराठी माताची का आयोजन किया जा रहा है। इस मराठी महोत्सव की शुरुआत भोपाल के वैशाली नगर स्थित राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान सभागार में शाम सात बजे होगी।

मराठी साहित्य अकादमी के निदेशक उदय परांजपे ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक महेश कंठे एवं निकेता कानिटकर लेने एवं साथियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में “रंग मराठी मातीचा” शीर्षक से मराठी भाव एवं मधुर गीतों की संगीतमय ओजपूर्ण गायन प्रस्तुति दी जाएगी।

उललेखनीय है कि संस्कृति विभाग की मराठी साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष “मराठी गौरव दिवस” श्रेष्ठ कवि ज्ञानपीठ पुरस्कार से अलंकृत विष्णु वामन शिरवाडकर “कुसुमाग्रज” के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। कुसुमाग्रज का महाराष्ट्र के सांस्कृतिक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान है उनके द्वारा मराठी भाषा को ज्ञान भाषा बनाने में अथक परिश्रम किया गया है। एक मई 1960 को मराठी भाषा को राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा

   

सम्बंधित खबर