जयपुर में राजस्थान ब्राह्मण महासभा का प्रांतीय सम्मेलन रविवार को

जयपुर, 2 मार्च (हि.स.)। राजस्थान ब्राह्मण महासभा का द्वितीय अधिवेशन रविवार तीन मार्च को भंवरलाल स्मृति भवन परशुराम परिसर में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष केसरी चंद शर्मा करेंगे।

प्रदेश महिला अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने बताया कि अधिवेशन में राजस्थान के सभी वर्तमान ब्राह्मण विधायकों और सांसदों का सम्मान किया जायेगा। अधिवेशन में प्रदेश के ब्राह्मणों के हितों से संबंधित कई आवश्यक प्रस्ताव रखे जायेंगे। अधिवेशन में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के सभी जिला और नगर अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों को कार्यकारिणी सहित, प्रदेश पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों, महिला और युवा प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। गौड़ ने बताया कि कई ब्राह्मण विधायक सम्मेलन में आने की स्वीकृति दे चुके हैं। राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन मंत्री व योगा ट्रेनर संतोष पारीक ने बताया कि अधिवेशन की तैयारियां आरंभ हो गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

   

सम्बंधित खबर