दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार, 02 मार्च (हि.स.)। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

29 फरवरी को मंगलौर निवासी पीड़िता ने जूस में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

मंगलौर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को भगवानपुर चंदनपुर क्षेत्र धर दबोचा। आरोपित का नाम शकील पुत्र शराफत भगवानपुर चंदनपुर कोतवाली मंगलौर बताया गया है। आरोपित के पास से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर