अनूपपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव 14 मार्च को अमरकंटक में

अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आगमन अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा में 14 मार्च को कई कार्यक्रमों में भाग लेगे। जहां वह पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक दर्शन पूजा करंगे।

भाजपा जिला मीडिया अनूपपुर प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि छग उपमुख्यमंत्री अरुण साव 14 मार्च को अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ विधानसभा के के पवित्र नगरी अमरकंटक में प्रातः 10:30 बजे आगवन होगा जहां वह मां नर्मदा मंदिर में दर्शन कर अमरकंटक में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होगे। दोपहर 12:30 बजे स्व सहायता भवन राजेंद्रग्राम में लाभार्थी संपर्क शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सांसद हिमाद्री सिंह के निजी निवास पर किसान संगठन भारतीय कोयला मजदूर संघ एवं एनजीओ के साथ बैठक एवं भोजन करेंगे, इसके पश्चाित घर-घर जनसंपर्क अभियान करेंगे। दोपहर 3:30 बजे राजेंद्रग्राम में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। शाम 4:30 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय हेलीपैड से रायपुर के लिए रवाना होंगे। भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिला अध्यक्ष रामदासपुरी ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के आगमन पर आयोजित किए गए सभी कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

   

सम्बंधित खबर