कस्बे महानपुर में महिलाओं को स्वास्थ्य किट वितरित

 

महानपुर। स्टेट समाचार

कस्बे महानपुर के लोक निर्माण विश्रामगृह में भाजपा पहाड़ी जिला बसहोली के महामंत्री सोनू गुप्ता ने इलाके की महिलाओं को उम्मीद समूह के अंतर्गत स्वास्थ्य किट वितरित की। नेता ने बतया कि यह किट पीएमओ मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह द्वारा भेजी गई हैं। बताते चलें कि उन्हें हाल में ही फिर से कठुआ- उधमपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोनू गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न स्कीम में चलाई हैं जिसका महिलाएं लाभ भी उठा रही हैं और भविष्य में महिला शक्ति को और आत्मनिर्भर बनाएगी। उन्होंने कहा कि सभी माता बहनों ने भारतीय जनता पार्टी को हमेशा भरपूर समर्थन देने का आश्वासन दिया है और आगे भी उनके समर्थन की उम्मीद करते हैं। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने पीएमओ मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह और भाजपा पहाड़ी जिला बसहोली के महामंत्री सोनू गुप्ता का धन्यवाद किया। इस मौके पर सुमन लता, कमला देवी  सुनीता देवी,पिंकी शर्मा, रानो देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

   

सम्बंधित खबर