रिश्वत लेते रंगेहाथ लोक सेवक गिरफ्तार

जोरहाट (असम), 14 मार्च (हि.स.)। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय, असम की टीम ने गुरुवार को जोरहाट जिले में रिश्वत लेते एक लोक सेवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय को एक शिकायत मिली थी कि जोरहाट जिले ट्रेजरी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लेखा सहायक मुनमुन सेन वेतन बिलों की प्रोसेसिंग के लिए दो हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने इसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए निदेशालय से संपर्क किया। इस पर सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय की एक टीम ने गुरुवार को ट्रेजरी कार्यालय में जाल बिछा कर लोक सेवक मुनमुन सेन को ऑफिस में ही रंगेहाथ पकड़ लिया। इस संबंध में एसीबी थाने में केस दर्ज कर लोकसेवक मुनमुन सेन को गिरफ्तार कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनील

   

सम्बंधित खबर