अलवर में जिला प्रमुख और पूर्व सांसद सहित कई कांग्रेस के नेता भाजपा में हुए शामिल
- Admin Admin
- Mar 16, 2024
![](/Content/PostImages/16dl_m_321_16032024_1.jpg)
अलवर, 16 मार्च (हि.स.)। पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ करण सिंह यादव और जिला प्रमुख बलबीर छील्लर सहित अलवर के कई नेताओं ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। पार्टी नेताओं से नाराजगी के चलते इन नेताओ ने भाजपा का दामन थाम लिया।
सभी नेताओं ने जयपुर भाजपा कार्यालय में सदस्यता ली। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़ सहित अन्य नेताओं ने दुपट्टा पहनाकर नए सदस्य का स्वागत किया। कार्यक्रम में बहरोड़ विधायक डॉ जसवंत यादव और पूर्व विधायक रामहेत यादव भी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनीष/संदीप