जामुगुरीहाट में भारी मात्रा में अवैध देसी शराब जब्त

शोणितपुर (असम), 17 मार्च (हि.स.)। शोणितपुर जिले की जामुगुड़ी पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि बीती रात के समय जामुगुरीहाट में बड़ी मात्रा में अवैध देसी शराब जब्त की गई।

अभियान का नेतृत्व पुलिस अधिकारी दिनेश डेका ने किया। अभियान के दौरान, पुलिस द्वारा लगभग 10 हजार लीटर अवैध देसी शराब के साथ ही अरुणाचल प्रदेश में बनी अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया। मौके पर ही शराब को नष्ट कर दिया गया।

गौरतलब है कि जामुगुरीहाट में दिन-रात चल रही पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर