मंदसौर: खाटूश्याम बाबा की निकली फाग यात्रा, पूरा शहर रंगों व फूलों से हुआ सरोबार

मंदसौर, 17 मार्च (हि.स.)। नगर के संजीत रोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर में 12 दिवसीय फाल्गुन उत्सव मनाया जा रहा है। रविवार को बाबा श्याम की भव्य फाग यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी शामिल हुए। 20 मार्च को खाटू श्याम मंदिर पर भव्य फाल्गुन उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन 56 भोग, निशान यात्रा, भजन संध्या, महाआरती व अन्य आयोजन होंगे।

रविवार को तलाई वाले बालाजी मंदिर से बाबा श्याम श्याम की फाग यात्रा निकली। इसमे संतगण भी शामिल हुए। दोपहर 12.30 बजे शुरू हुई फाग यात्रा शाम 7 बजे खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। करीब 2 किलोमीटर लंबी इस फाग यात्रा में शहर सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी शामिल हुए। फूलों के रथ में सवार बाबा श्याम ने शहर में भ्रमण किया।

फाग यात्रा श्याम भक्तो ने जमकर रंग गुलाल उड़ाए। बाबा श्याम के निशान के साथ निकली फाग यात्रा में दिल्ली की झांकियां, राधा कृष्ण झांकी, अघोरी नाथ की झांकी, राम मंदिर की झांकी ,उज्जैन, मंदसौर के ताशे, उज्जैन की डमरू पार्टी, महाकाल की तोप, डीजे ,घोड़े, बग्घी, अपूर्णा ढोल पार्टी, फूल वर्षा, इत्र वर्ष आकर्षण का केंद्र रहे।

डीजे और ढोल की धुन पर श्याम भक्तों ने जमकर नृत्य किया। जगह जगह बने स्वागत मंच में यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में तीन क्विंटल से अधिक गुलाल व इत्र की वर्षा की गई। जिस जगह से यात्रा निकली पूरी सड़क रंगो व फूलों से पट गई। शाम 7 बजे यात्रा संजीत रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंची। जहां यात्रा का समापन हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार/ अशोक झलौया/नेहा

   

सम्बंधित खबर