नवी मुंबई में बांग्लादेशी दंपत्ति गिरफ्तार

मुंबई, 17 मार्च (हि. स.)। नवी मुंबई में तुर्भे इलाके में स्थित बंगाली पुरा इलाके में पुलिस ने छापा मारकर बांग्लादेशी जोड़े को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान अनारुल अशरफ सरदार (34) और उनकी पत्नी मिठू अनारुल (27)के रुप में की गई है। इन दोनों की छानबीन नवी मुंबई की टीम कर रही है।

तुर्भे पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि उन्हें बंगाली पुरा इलाके में कुछ बांगलादेशियों को छिपकर रहने की जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने बंगाली पुरा के एक घर में छापा मारकर इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को वापस बांगलादेश भेजने की प्रक्रिया जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर

   

सम्बंधित खबर