उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने विस अध्यक्ष से मांगा इस्तीफा

देहरादून, 19 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की ओर से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पर सवाल खड़ा करते हुए इसे संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद संवैधानिक है, जो किसी पार्टी विशेष से नहीं जुड़ा होता है, लेकिन आम चुनाव में पार्टी विशेष के पक्ष में प्रचार करना उनके पद की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष मेंं प्रचार कर संवैधानिक पद की गरिमा को गिराया है और वर्षों से चली आ रही परंपरा को तोड़ने का काम किया है।

यही नहीं, उन्होंने यह साबित कर दिया है कि भाजपा राज में संविधान में उल्लिखित नियम कानून केवल विपक्षी दलों पर लागू होते हैं, सत्ताधारी भाजपा पर नहीं। ऐसे में उन्हें इस पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग से भी मांग की है कि विधानसभा अध्यक्ष के पार्टी विशेष के पक्ष में चुनाव प्रचार करने को गंभीरता से लिया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर