भाजपा के एसपी कार्यालय के घेराव को लेकर स्थिति तनावपूर्ण

कूचबिहार, 20 मार्च (हि.स.)। जिले के दिनहाटा घटना के विरोध में भाजपा ने कूचबिहार एसपी कार्यालय का बुधवार घेराव किया। भाजपा के एसपी कार्यालय के घेराव को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात करीब नौ बजे केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक और राज्य मंत्री उदयन गुहा के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई थी। दोनों दलों की हाथापाई में इलाका रणक्षेत्र बन गया था। घटना में दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। इस दौरान महकमा पुलिस अधिकारी धीमान मित्र का सिर फट गया। घटना के बाद उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने दिनहाटा महकमा में बुधवार को 24 घंटे के बंद का आह्वान किया। उधर, भाजपा ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के घेराव का आह्वान किया था।

भाजपा ने इसी घोषणा के तहत बुधवार को कूचबिहार जिला भाजपा पार्टी कार्यालय के सामने से एक विशाल रैली निकाली। यह रैली कूचबिहार की विभिन्न सड़कों की परिक्रमा करते हुए सागरदिघी इलाके में स्थित एसपी कर्यालय के सामने पहुंची। इधर, पुलिस ने रैली को रोकने के लिए एसपी कर्यालय से पहले बैरिकेडिंग लगा दी थी। जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिसे लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिला पुलिस अधीक्षक से मिला और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कूचबिहार जिला भाजपा अध्यक्ष और विधायक सुकुमार राय, विधायक मिहिर गोस्वामी और अन्य नेता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर