कूचबिहार मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली

कूचबिहार, 21 मार्च (हि.स.)। जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के सुरक्षा गार्ड ने सर्विस गन से खुद को गोली मार ली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना बुधवार देर रात मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के क्वार्टर में हुई है। मृत सुरक्षा गार्ड का नाम श्यामसुंदर नार्जिनारी है। वह जिले का कामाखागुड़ी का रहने वाला था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11 बजे मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के क्वार्टर के ग्राउंड फ्लोर से गोलियों की आवाज सुनाई दी। जब अन्य सुरक्षा गार्ड जाकर देखा तो श्यामसुंदर मृत पड़ा था। उसके बगल में उसकी सर्विस गन रखा हुआ था। अनुमान है कि उन्होंने सिर में गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना के बाद कोतवाली थाने पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सुरक्षा गार्ड के परिवार ने मौत की पूरी जांच की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर